BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कानन जू में बढ़ेगा रोमांच! वन्यजीवों की अदला-बदली में बड़ा कदम, कानन में अब होंगे चार सफेद बाघ..जू में बढ़ेगा बाघों का कुनबा, नस्ल सुधार को मिली रफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कानन पेंडारी जू में पर्यटकों को जल्द ही एक नया रोमांचक नजारा देखने को मिलेगा, क्योंकि यहां ग्वालियर जू से एक साल का सफेद बाघ लाया जा रहा है। यह अदला-बदली केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की मंजूरी के बाद की जा रही है, जिसके तहत कानन जू ग्वालियर को एक भालू और तीन चौसिंगा देगा। इस बाघ के आने से कानन में सफेद बाघों की संख्या चार हो जाएगी। फिलहाल यहां तीन सफेद बाघ हैं, जिनमें से एक काफी उम्रदराज है और बाकी सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। नस्ल सुधार और भविष्य के प्रजनन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जू प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। ग्वालियर से आने वाला सफेद बाघ फिलहाल सिर्फ पर्यटकों के लिए डिस्प्ले में रहेगा। प्रजनन की कोई तत्काल योजना नहीं बनाई गई है। इस ट्रांसफर के बाद कानन जू में भालुओं की संख्या घटकर आठ रह जाएगी और चौसिंगा की संख्या करीब 15 होगी। जू प्रबंधन अन्य चिड़ियाघरों के साथ भी वन्यजीव अदला-बदली की योजना बना रहा है, ताकि बायोडायवर्सिटी बढ़ाई जा सके और प्रजनन कार्यक्रम को मजबूती मिल सके। आने वाले समय में पर्यटक और भी नए वन्यजीवों को देखने की उम्मीद कर सकते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...