ChhattisgarhRaftaar News Cg
बीजापुर में भीषण सड़क हादसा; बस्तर फाइटर जवान की दर्दनाक मौत, कार-बाइक की जबरदस्त भिड़ंत से मचा हड़कंप….

बीजापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में बीती शाम हुए सड़क हादसे में बस्तर फाइटर जवान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेवघाट के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार मृत जवान की पहचान रामकृष्ण ककेम के रूप में हुई है, जो ग्राम इलमिडी के कसारामपारा का निवासी था। वह अपनी बाइक से आवापल्ली से बीजापुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से भिड़ंत हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में जवान का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने तेज रफ्तार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
