Raftaar News Cg

मस्तूरी विधायक के विशाल पदयात्रा का द्वितीय चरण पेंड्री से हुआ प्रारंभ….! भूपेश सरकार के खिलाफ अनेक आरोप…. मिला जनसमर्थन….? 

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत उपनेता प्रतिपक्ष व मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने शनिवार को विशाल पद यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया। डॉ.बांधी ने प्रदेश सरकार पर योजना से गरीबों को वंचित रखने का आरोप लगाया। भाजपा की मस्तूरी मंडल हितग्राहियों के हक के लिए मस्तूरी विधायक मोर आवास मोर आधिकार यात्रा के दुसरे चरण में मस्तूरी विधनसभा के मस्तूरी मंडल के ग्राम पेंड्री से पद यात्रा का शुभारंभ किए और मोर आवास मोर अधिकार को लेकर फिर एक बार फिर भुपेश सरकार को जमकर कोसा। शुभारंभ के दौरान मस्तूरी विधायक ने राज्य सरकार पर जमकर खरी खोटी सुनाई और केन्द्र सरकार द्धारा हितग्राहीयो के लिए जारी अतिरिक्त 5 किलो अनाज न देने सहित प्रधानमन्त्री आवास योजना के लाभ से आम जानता को वंचित करने का आरोप लगाया।

छत्तीसगढ़ के किसानों को भूपेश सरकार ने दिया धोखा:-

पदयात्रा के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के भोले-भाले किसानों को भूपेश सरकार ने धोखा दिया हैं। यहां के बेरोजगारो के साथ भी विश्वासघात किया है। प्रदेश की महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने में भी सरकार असफल रही है। कांग्रेस ने बेरोजगारो को नौकरी देने और महिलाओ को शराबंदी का वादा किया था, परंतु आज तक कुछ भी नहीं किया। आज प्रदेशभर के किसान धान खरीदी में आ रही समस्या से परेशान है। जिन किसानों, मजुदरो, महिलाओ और युवाओं के बदौलत कांग्रेस सत्ता में आई उनके साथ मिलकर ही 2023 में लबरी भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे।

पदयात्रा का पहला चरण ओखर से दूसरा चरण हुआ पेंड्री से प्रारंभ:-

बता दें कि पद यात्रा प्रथम चरण में पिछले माह ग्राम ओखर से प्रारंभ हुई थीं, आज द्रितीय चरण का पद यात्रा ग्राम पेंड्री से प्रारंभ होकर कोहरौदा, डोडकी, दलदली, रिसदा होते हुऐ हिर्री में यात्रा का सपापन हुआ।

पदयात्रा में इनकी रही विशेष उपस्थिति:-

सन्तोष मिश्रा,विजय अंचल, पवन श्रीवास, किरण मिश्रा, श्रीमती श्रीवास, मिस्टर इंडिया भार्गव, हरगोविंद माहेश्वरी, अंकित मिश्रा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा; पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या..पिता गिरफ्तार,... बिलासपुर; अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी सहित नाबालिग गिरफ्तार; चाकू की नोक पर य... बिलासपुर; पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक: युवक की दर्दनाक मौत...बहन से मिलने जा रहा था युवक, अस्पताल ... बिलासपुर; 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: जिले के 2.78 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की द... तेज रफ्तार ट्रक ने 8 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर मौत; हादसे के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम, बैरिकेड... बिलासपुर में चरित्र शंका में पति बना हैवान; पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश..90% झुलसी म... बिलासपुर; मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए: संदिग्ध मौत के बाद भाई का फूटा दर्द; पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में बंदी की मौत पर गरमाई सियासत: मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपय... बिलासपुर; गर्दन पर ब्लेड से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार: महाराष्ट्र भाग गया था आरोपी, रेलवे स... बिलासपुर; बारात में डीजे पर नाचने के दौरान विवाद: धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार!