BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR; BIG BREKING NEWS! प्रधान पाठक निलंबित..लापरवाही और मनमानी पड़ी भारी, जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर (शिवतराई, विकासखंड- कोटा) के प्रधान पाठक बहादुर सिंह भानू को उनके कर्तव्यों में लापरवाही, मनमानी और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कोटा की जांच रिपोर्ट में बहादुर सिंह भानू के खिलाफ गंभीर आरोप साबित हुए, जिनमें सरकारी कार्यों में अनियमितता और अनुशासनहीनता प्रमुख हैं। रिपोर्ट के अनुसार स्पष्टीकरण मांगे जाने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया, जिससे उनकी स्वेच्छाचारिता उजागर हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में बहादुर सिंह भानू का मुख्यालय शासकीय हाई स्कूल तेंदुआ (वि.ख. कोटा) निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। इस कार्रवाई से शैक्षणिक विभाग में हड़कंप मच गया है और इसे अनुशासनहीन शिक्षकों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....