ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 सितंबर की रात अमलीडीह स्थित शराब भट्ठी के पास सेंट जोसेफ कॉलोनी रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार कुछ युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। सूचना पर डॉयल-112 वाहन में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचा और समझाइश देने की कोशिश की। इसी दौरान युवक पुलिसकर्मी से वाद-विवाद करने लगे और अश्लील गालियाँ देने लगे। आरोपियों ने पुलिसकर्मी को धमकी देते हुए कटर भी दिखाया और हाथ, मुक्का व कड़े से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसकी वर्दी भी फट गई। पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पर न्यू राजेन्द्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 216/25 दर्ज किया गया। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 121, 132, 221, 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी….

अरुण कुमार चौहान (28 वर्ष), निवासी ग्राम गोडपाली, थाना पटेवा, जिला महासमुंद

राजेश यादव उर्फ छोटू (24 वर्ष), निवासी ग्राम नरतोरा, थाना पटेवा, जिला महासमुंद

राहुल दीवान उर्फ रामू (20 वर्ष), निवासी ग्राम नरतोरा, थाना पटेवा, जिला महासमुंद

रविन्द्र कुमार भगत (40 वर्ष), निवासी ग्राम गुमतेल, थाना मनोरा, जिला जशपुर

फिलहाल चारों आरोपी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर के बजाज कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास रह रहे थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों पर हमला और धमकी जैसे अपराधों को गंभीरता से लिया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...