ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बेटे ने मां पर हंसिए से किया हमला, पिता को भी किया घायल, आरोपी गिरफ्तार…..

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोहारडीह में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां पर हंसिए से हमला कर दिया। घटना 11 सितंबर की शाम की है, जब पूरा परिवार साथ में भोजन कर रहा था। जानकारी के अनुसार, आरोपी धनेश्वर जोशी (24) का छोटा भाई हरेश अपना टूटा हुआ मोबाइल ठीक करवाने की बात कर रहा था। इस पर परिवार के सदस्य धनेश्वर को समझाने लगे। इसी दौरान धनेश्वर गुस्से में आ गया और अश्लील गालियां देने लगा। आवेश में आकर उसने घर में रखे लोहे के हंसिए से अपनी मां अंजनी जोशी पर हमला कर दिया। हमले में मां के कान और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता बिसहत जोशी भी घायल हो गए। घटना की सूचना पीड़िता के दूसरे बेटे ने थाना गिधपुरी में दी। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...