ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

प्रेम संबंध के बाद युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल, आरोपी गिरफ्तार…

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी बैसुराम मंडावी से उसका प्रेम संबंध था और दोनों शादी करने वाले थे। इसी दौरान आरोपी ने विश्वास में लेकर उससे कम कपड़ों में फोटो मांगे। भरोसा करके युवती ने फोटो भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने न केवल पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, बल्कि उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीरें वायरल कर दीं। घटना अनंतपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने 12 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के तुरंत बाद थाना प्रभारी कोमल प्रसाद राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाईबेड़ा पटेलपारा में दबिश देकर आरोपी बैसुराम मंडावी (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 79, 351(3) बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...