ChhattisgarhRaftaar News Cg

मवेशी को बचाने स्कॉर्पियो पलटी, बुजुर्ग महिला की मौत….

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के आमापारा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ग्राम अरौद (लाटाबोड़) निवासी बुजुर्ग महिला माना बाई ताराम (74) की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, माना बाई अपने बेटे राजेश ताराम, बहू उतरा ताराम (40) और नतनिन निहारिका ताराम (19) के साथ दल्लीराजहरा गई थीं। वहां दिनभर बड़े बेटे के घर रुकने के बाद वे रात में लौट रहे थे। स्कॉर्पियो दल्लीराजहरा का ड्राइवर चला रहा था और स्पीड करीब 90 किमी बताई जा रही है। इसी दौरान हाईवे पर अचानक मवेशी आ गया, जिसे बचाने के लिए गाड़ी मोड़ी गई और वाहन पलट गया। हादसे में बीच की सीट पर बैठी माना बाई की गर्दन टूट गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका बीएसपी कर्मचारी की पत्नी थीं और परिजनों के साथ बैंक से पेंशन लेने दल्लीराजहरा गई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल के मरच्यूरी भेजा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...