ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गेवरा माइंस से कोयला चोरी करते 8 लोग पकड़े गए, सीआईएसएफ ने जब्त किए सैकड़ों किलो कोयला, खनन उपकरण और 4 साइकिलें…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की गेवरा मेगा माइंस में कोयला चोरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। मंगलवार सुबह सीआईएसएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से सैकड़ों किलो कोयला, खनन उपकरण और चार साइकिलें जब्त की गईं। जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 7:20 बजे सीआईएसएफ ने गेवरा माइंस के भटुरा एरिया, भिलाईबाजार के पास एंबुस लगाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। लगातार इस क्षेत्र से कोयला चोरी की सूचनाएं मिल रही थीं। चोर गिरोह साइकिल के जरिए चोरी का कोयला आसपास के इलाके में पहुंचाता और फिर बड़े नेटवर्क को खपा देता था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भिलाईबाजार निवासी हरप्रसाद पिता पंचम (51), हुलेश्वर साहू पिता खेमराज (42), रवि यादव पिता कन्हैया यादव (37), पवन कुर्रे पिता छेदूराम (40), संजय लाल पिता छेदीलाल यादव (35) और गंगदेई निवासी रामफल यादव पिता श्रीराम यादव (37), गोपाल सिंह पिता दिलहरण सिंह (25) तथा घनश्याम यादव पिता दंगल राम यादव (35) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से इस काम में शामिल हैं। उनका कहना था कि कोयले का कुछ हिस्सा घरेलू उपयोग में लाया जाता है जबकि बड़ी मात्रा गिरोह के माध्यम से बेच दी जाती है। सीआईएसएफ ने आरोपियों के पास से सैकड़ों किलो कोयला, दो गैती, चार साइकिल और अन्य सामान जब्त कर दीपका पुलिस के हवाले कर दिया है। अब मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....