ChhattisgarhRaftaar News Cg

खेत में काम कर रहे दंपती पर गिरी बिजली, पति की मौत, गर्भवती पत्नी गंभीर…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के हरदी बाजार क्षेत्र के अंतर्गत उतरदा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे दंपती पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महीने की गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय प्रवीण कुमार मरावी और उनकी 22 वर्षीय पत्नी कीर्ति मरावी खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान आसमान में अचानक काले बादल छा गए और तेज चमक के साथ बिजली दंपती पर गिर पड़ी। हादसे के बाद प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कीर्ति करीब एक घंटे तक बेहोश रहीं। होश आने पर उन्होंने अपने ससुर को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। कीर्ति की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि प्रवीण और कीर्ति की शादी को अभी मात्र आठ महीने ही हुए थे। कीर्ति पांच महीने की गर्भवती हैं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र को शोक में डूबो दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...