ChhattisgarhRaftaar News Cg

आकाशीय बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, पेड़ के नीचे मिले दोनों के शव….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ से दुखद खबर सामने आई है। कोलबिरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों की लाश पेड़ के नीचे पाई गई है। मृतक युवक की पहचान अंडी गांव निवासी कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है, वहीं युवती मझगवा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां पेड़ के नीचे दोनों के शव मिले। आशंका जताई जा रही है कि तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। आज प्रदेश के सभी 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...