BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; नशे में युवक ने खुद को चाकू मारकर किया घायल, हालत नाजुक….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में घुरू अमेरा निवासी पवन सूर्यवंशी ने नशे की हालत में खुद पर ही चाकू से प्राणघातक हमला कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पवन लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
