ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल….

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) सीतापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-43 पर ग्राम लिचिरमा के पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, उलकिया निवासी विक्की (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक दिलभंजन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय बीडीसी सूर्या पैकरा और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक (क्रमांक CG 15 AC 5441) को रोक लिया, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...