ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खाना नहीं बनाने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…..

मनेंद्रगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत पति ने खाना नहीं बनाने से नाराज होकर पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मजदूरी करने वाला श्रीराम चेरवा (45) शराब पीकर घर पहुंचा था। उसकी पत्नी कौशल्या (40) ने शराब पीने का विरोध किया और खाना बनाने से मना कर दिया। इसी बात पर गुस्से में आए आरोपी ने डंडे से पत्नी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में श्रीराम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी आरएन गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...