ChhattisgarhRaftaar News Cg
होटल में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बची जान…..

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिहावा रोड स्थित शिव जी होटल में एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश कर ली। होटल मैनेजर की तत्परता से उसकी जान बच गई। युवक की पहचान रायपुर निवासी सन्नी साहू (23) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सन्नी बुधवार सुबह होटल में रुका था। गुरुवार करीब 11 बजे उसने होटल मैनेजर को वॉट्सऐप पर अपनी फोटो भेजी, जिसमें वह बिस्तर पर लेटा हुआ था और गले में स्कार्फ बांधा हुआ था। फोटो देखते ही मैनेजर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ कर आत्महत्या की कोशिश के कारणों का पता लगा रही है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
