आदतन बदमाश ने फर्जीवाड़ा की रकम से शुरू कर दिया व्यवसाय…! बैंक मैनेजर ने की शिकायत…! भागने की फिराक में था आरोपी, रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…..?


रतनपुर:- (विजय साहू की रिपोर्ट) गांधी नगर में रहने वाले प्रापर्टी डीलर ने भारतीय स्टेट बैंक से तीन लाख रुपए का लोन पास कराया और बैंक से अलग-अलग चेक के माध्यम से 38 लाख 99 हजार रुपए निकाल लिए। इस फर्जीवाड़े के पैसे से उसने दूसरा काम भी शुरू कर दिया। इसकी भनक लगने पर मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रतनपुर एसबीआई के अधिकारियों ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उनके मुताबिक रतनपुर के गांधी नगर निवासी अरविंद जायसवाल ने एक साल पहले बैंक से तीन लाख रुपए का लोन पास कराया था। बैंक की ओर से उसके खाते में तीन लाख रुपए जमा करा दिया गया। लोन पास होने के बाद उसने 15 मार्च 2022 से लेकर छह जून 2022 तक 22 चेक के माध्यम 38 लाख 99 हजार 596 रुपए बैंक से निकाल लिए। मार्च 2023 में दस्तावेज की जांच के दौरान इसकी जानकारी बैंक के अधिकारियों को हुई। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच शुरू की और अरविन्द जायसवाल पर केस दर्ज कर लिया। अरविंद जायसवाल भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।
शिकायत दर्ज होते ही पैसे जमा करने पहुंच गया आरोपी:-
आरोपी ने बैंक को धोखा देकर पैसे ले लिए और दूसरा काम भी शुरू कर दिया। जब पुलिस से इसकी शिकायत होने की उसे भनक लगी तो वह बैंक अधिकारियों से मिलने पहुंच गया। उसने फ्रॉड की रकम को वापस करने का वादा करने लगा। लेकिन पुलिस ने इस मामले की जांच में धोखाधड़ी होना पाया और उसे धारा 420, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया।
बैंक कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध, आरोपी ने 22 चेक से निकाला पैसा:-
इस पूरे मामले में बैंक के कुछ कर्मचारियों पर संदेह जताया गया है। उनकी मिलीभगत के चलते ही यह फजीर्वाड़ा हो सका। क्योकि जितने रकम का लोन पास हुआ उससे कई गुना अधिक पैसे वह आसानी से निकालता रहा। बैंक अधिकारियों ने दो कर्मचारियों पर संदेह जताया है, पुलिस इसकी जाँच कर रही है।
आरोपी:-
1. अरविंद जायसवाल पिता हीराराम जायसवाल उम्र 43 साल निवासी वार्ड नंबर 02 गांधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।


