ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाई सेकेंडरी स्कूल के बाबू ने फांसी लगाकर दी जान….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) पामगढ़ चंडीपारा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब महाराष्ट्र निवासी रवि अम्बेडारे ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रवि भिलोनी हाई सेकेंडरी स्कूल में बाबू पद पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, मृतक शराब का आदी था और 2016-17 से पामगढ़ के ग्राम भिलोनी हाई सेकेंडरी में पदस्थ थे। उनके परिवार वाले महाराष्ट्र में रहते हैं। शुक्रवार सुबह जब उनका दोस्त सिदार मरकंडे मिलने पहुंचा तो देखा कि रवि अम्बेडारे का शव मोटी रस्सी से पंखे पर लटका हुआ है। घटना की सूचना तत्काल पामगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...