BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा; एक युवक की मौत, तीन घायल.. SUNDAY पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे युवक..अनियंत्रित इनोवा के पलटने से हुई दर्दनाक घटना, इलाके में मचा हड़कंप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर-रायपुर रोड पर गुरु नानक ढाबा के पास तेज रफ्तार इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर बेकाबू हो गई और कई बार पलटी खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयावह हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान जैकी गेही के रूप में हुई है, जबकि घायल युवकों में आकाश चांदनी, पंकज छाबड़ा और एक अन्य शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची चकरभाठा पुलिस ने घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जैकी गेही को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चकरभाठा निवासी पंकज छाबड़ा, जैकी गेही और आकाश चांदनी रविवार को संडे पार्टी मनाने बिलासपुर आए थे। देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच तीनों इनोवा (क्रमांक CG 10 BK 2221) से वापस चकरभाठा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और करीब 100 से 200 फीट तक गोल-गोल घूमता रहा। गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि उसके दरवाजे खुल गए और तीनों युवक बाहर फेंके गए। इस दौरान जैकी गेही डिवाइडर के पास लगे लोहे के एंगल से टकरा गया, जिससे उसे सिर, छाती और कंधे में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। वाहन चालक आकाश चांदनी और पीछे बैठे पंकज छाबड़ा को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद भी इनोवा की गति कम नहीं हुई और वह सड़क किनारे खड़े एक छोटा हाथी वाहन से टकराकर पलटती हुई ढाबे के बाहर खड़ी एक नई अर्टिगा कार से जा टकराई। इस टक्कर में अर्टिगा में बैठे चालक को भी चोटें आईं और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना बेहद भयावह थी और दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चकरभाठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....