BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक ने 21 साल की युवती पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाई, जिससे युवती की जान बच गई, लेकिन उसका हाथ झुलस गया। फिलहाल युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है और हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवती का परिवार व्यापार विहार स्थित आईसीआईसीआई बैंक के नीचे पान ठेला चलाता है। बुधवार की रात युवती अपने भाई के साथ ठेले पर बैठी थी। तभी आवासपारा निवासी 25 वर्षीय संजू ठाकुर अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा। संजू पहले से युवती का परिचित था। उसने युवती को साथ घूमने चलने का प्रस्ताव दिया, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इस पर उसने युवती से बदसलूकी की। युवती के साथ दुर्व्यवहार देखकर वहां मौजूद युवकों ने उसका विरोध किया और उसकी पिटाई कर उसे भगा दिया। कुछ देर बाद आरोपी बोतल में पेट्रोल लेकर फिर वहां पहुंचा। उसने अचानक युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती जलने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शादीशुदा है और पहले युवती से उसकी दोस्ती थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि युवती के इनकार और लोगों से पिटाई होने का बदला लेने के लिए उसने यह वारदात की। फिलहाल पुलिस आरोपी के साथी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...