ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़ में खौफनाक हत्याकांड; पति-पत्नी और 2 बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या, बाड़ी में दफनाए शव..बंद घर में बदबू आने से खुला राज…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला राजीव नगर मोहल्ले में एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। हत्या के बाद आरोपी ने चारों शव घर के पीछे बाड़ी में दफना दिए थे। चार दिनों से घर बंद था। आसपास से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर खोला तो अंदर खून के धब्बे और जमीन पर गड्ढे जैसे निशान मिले। शक होने पर कब्रनुमा गड्ढे को खुदवाया गया, जहां से चारों शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान बुधराम उरांव (पति), सोहद्रा (पत्नी), अरविंद (बेटा) और शिवांगी उरांव (बेटी) के रूप में हुई है। बुधराम राजमिस्त्री का काम करता था। वारदात के समय परिवार की एक बेटी घर से बाहर होने के कारण उसकी जान बच गई। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल हत्या किसने और क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...