ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंदिरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों ने जिले के छह मंदिरों में चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपियों की पहचान कादंबरी नगर निवासी आदर्श द्विवेदी (19) और पवन साहू (18) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल तिराहा स्थित देवांगन होटल के पास दो युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर पद्मनाभपुर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से एक बाइक और चोरी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लोहे का रॉड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने विभिन्न मंदिरों से नकदी चुराई है।

इन मंदिरों से की थी चोरी…..

कसारीडीह स्थित राधा कृष्ण हनुमान मंदिर से 3500

बोरसी हाट बाजार के शनिदेव मंदिर से 3000

कोहका चौक स्थित राम जानकी मंदिर से 10,000

तीन दर्शन मंदिर से 6000

हनुमान मंदिर से चिल्लर

नेहरू नगर के शिव मंदिर से चिल्लर

आदर्श द्विवेदी मंदिर चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 313/25 और 314/25 धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...