BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय में किया प्रदर्शन…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के मंगला धुरीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद ढाई महीने की स्वर्णिका मरावी की मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची को एक साथ चार टीके लगाए गए, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन और मोहल्लेवासी ट्रैक्टर में बैठकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। स्थानीय पार्षद ने भी इस मामले में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शहर में टीकाकरण व्यवस्था और उसकी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों के टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग को और अधिक सतर्क रहना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...