ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला युवक गंभीर…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के एक शराब दुकान के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के पैसे मांगने को लेकर विवाद में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। घटना में घायल युवक की पहचान अंकुश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंकुश शराब दुकान के पास मौजूद था, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और उससे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। अंकुश द्वारा पैसे देने से मना करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। लगातार वार से अंकुश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...