ChhattisgarhRaftaar News Cg

पुलिसकर्मियों के तीन बेटों की तालाब में डूबकर मौत…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे पुलिसकर्मियों के बेटे थे और आपस में दोस्त थे। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी तालाब में रविवार को तीनों बच्चे घूमने गए थे। इस दौरान गहराई में जाने से वे डूब गए और उनकी जान चली गई। मृतकों में युवराज सिंह ठाकुर (9), आकाश लकड़ा (13) और प्रिंस जगत (12) शामिल हैं। युवराज सिंह ठाकुर के पिता राजेश्वर ठाकुर सिविल लाइन में पदस्थ हैं। आकाश लकड़ा के पिता जोलसा लकड़ा पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि प्रिंस जगत के पिता दिवंगत अयोध्या जगत भी पुलिस लाइन से जुड़े रहे हैं। तीनों परिवार पुलिस लाइन परिसर में ही रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस हादसे से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने भी घटना को बेहद हृदयविदारक बताते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...