ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

CAF जवान ने साली और चाचा ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से साली और चाचा ससुर को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी जवान को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के उमेंदी भांठागांव की है। मृतकों की पहचान साली मदालसा बिन्धराज (21 वर्ष) और चाचा ससुर राजेश कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मदालसा कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी जवान टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार, सीएएफ के मड़वारानी कैंप में आरमोरर (बंदूक की सफाई) पद पर पदस्थ है। दो साल पहले उसकी शादी अवध बाई से हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते दोनों अलग रह रहे थे। बुधवार को उसकी रिजर्व बल में ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह ड्यूटी छोड़कर पैदल ही घर पहुंचा और वहां से अपनी सर्विस राइफल उठाकर सीधे ससुराल चला गया। वहां उसने मंदिर चौक के पास घर में घुसकर साली मदालसा को दो गोली मार दी। इसके बाद जब चाचा ससुर राजेश कुमार उसे पकड़ने दौड़े तो उसने उन्हें भी मेन रोड पर दो गोली मार दी। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसकी सर्विस राइफल जब्त कर ली है और आरोपी से पूछताछ जारी है। इस वारदात से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिसके चलते इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...