ChhattisgarhRaftaar News Cg

मछली पकड़ने गए दो युवक कोसा नाले के तेज बहाव में बहे, SDRF की टीम तलाश में जुटी…..

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जुनवानी स्थित कोसा नाले में मंगलवार रात मछली पकड़ने गए दो युवक तेज बहाव में बह गए। घटना रात करीब 10 बजे की है। हादसे के बाद से दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र वर्मा, पवन खुटेल और पीलू मछली पकड़ने के लिए नाले पर पहुंचे थे। जाल बिछाते समय पवन खुटेल का पैर फिसल गया और वह नाले के तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए उसका साथी पीलू भी पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी लहरों के साथ बह गया। तीसरे साथी नरेंद्र वर्मा ने बहाव की स्थिति देखकर पानी में उतरने की हिम्मत नहीं की और तुरंत मोहल्ले में जाकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पवन का छोटा भाई कृष्णा मौके पर पहुंचा और आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर मदद मांगी। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने रातभर तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद स्मृति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि सुबह से पुलिस और SDRF की टीम नाले के दोनों किनारों पर स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है। हालांकि अब तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...