BilaspurCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 114 नशीली इंजेक्शन बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 114 नग Buprenorphine Injection जब्त किए हैं। इस मामले में तीन आरोपियों, निकेत वस्त्रकार, जयंत वस्त्रकार और दुर्गा वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ज्वाली नाला इलाके में दबिश दी, जहां से 62 इंजेक्शन जब्त हुए। इसके बाद आरोपी दुर्गा वर्मा के पास से 52 इंजेक्शन बरामद किए गए। कुल 114 नग (228 ML) नशीली दवा जब्त की गई है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। थाना सिटी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...