ChhattisgarhRaftaar News Cg

अजब गजब मामला; अंतिम संस्कार से पहले घर लौटा युवक, परिजन “भूत-भूत” कहकर भागे, पुलिस असली मृतक की पहचान में जुटी…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां परिजन अपने लापता बेटे के अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुके थे, तभी बेटा अचानक घर लौट आया। उसे देखकर परिजन और मोहल्ले वाले “भूत-भूत” कहकर चीखने-चिल्लाने लगे। दरअसल, गेवरा बस्ती निवासी हरिओम वैष्णव 5 सितंबर से लापता था। इसी बीच डंगनिया नदी से एक अज्ञात शव मिला। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव की पहचान करना मुश्किल था, लेकिन कपड़े और हाथ पर बने टैटू के आधार पर परिजनों ने उसे हरिओम का शव मान लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। घर में मातम का माहौल छा गया। परिजनों ने रिश्तेदारों को अंतिम संस्कार की सूचना भी दे दी थी। मंगलवार सुबह जब अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी हरिओम अचानक दरवाजा खोलकर घर के अंदर आ गया। यह नजारा देखकर लोग दंग रह गए और कई “भूत-भूत” कहकर भाग खड़े हुए। बाद में जब यकीन हुआ कि हरिओम सच में जिंदा है तो माहौल शांत हुआ। हरिओम ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह बिना बताए दूसरे शहर चला गया था। उधर, पुलिस अब डंगनिया नदी से मिले अज्ञात शव की असली पहचान में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड...