ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लापता उपसरपंच की हत्या का पर्दाफाश..महानदी में मिला शव और बाइक, सरपंच पति समेत 7 आरोपी गिरफ्तार…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही उपसरपंच महेंद्र बघेल के लापता होने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सरपंच पति राजकुमार साहू भी शामिल है। साथ ही 2 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। 6 सितंबर की रात से लापता उपसरपंच की तलाश में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। ड्रोन और डीडीआरएफ की मदद से नदी और आसपास के 30 किलोमीटर क्षेत्र में गहन खोजबीन की गई। आखिरकार पुलिस ने डभरा थाना क्षेत्र के साराडीह बैराज के आगे महानदी से उपसरपंच का शव बरामद कर लिया। मृतक की पल्सर बाइक भी नदी से मिली है। जांच में सामने आया कि आपसी रंजिश और शासकीय निर्माण कार्यों के विवाद को लेकर सरपंच पति राजकुमार साहू और उसके साथियों ने उपसरपंच को शराब पिलाने के बाद गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को महानदी में फेंक दिया। इस कार्रवाई में एएसपी उमेश कश्यप, एसडीओपी यदुमणि सिदार और थाना बिर्रा प्रभारी जय कुमार साहू समेत पुलिस की कई टीमों का सराहनीय योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...