ChhattisgarhRaftaar News Cg

2 दिन से लापता महिला का शव सड़क किनारे मिला, सिर पर चोट के निशान…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महासमुंद जिले के भलेसर रोड पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खैरा निवासी झूनी बाई कुरें (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले लापता हो गई थीं। शव मिलने की जगह महासमुंद मुख्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के अनुसार, झूनी बाई शनिवार को बिना बताए घर से निकल गई थीं। वे पहले भी कई बार इस तरह घर से चली जाती थीं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ... बिलासपुर; जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह: कुदूदंड में बारिश के बीच बड़ा हादसा; गंभीर घायल युवती अस्पता... बिलासपुर; रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, शराब के लिए रुपये मांगने वाले तीन बदमाश ... बिलासपुर; सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल: आरपीएफ ने 211 बच्चों को मिलाया परिवार से, लौटाए 1.58 ... बिलासपुर; बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड: मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार; तीन अपचारी...