ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बर्थडे पार्टी पर मामूली विवाद में युवक की ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर हत्या…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत एचएससीएल कॉलोनी में सोमवार देर रात जन्मदिन की पार्टी मातम में बदल गई। एक स्कूल में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने रोशन कुमार ठाकुर की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, एचएससीएल कॉलोनी स्थित एक स्कूल में कुछ युवक एक नाबालिग किशोर का जन्मदिन मनाने के लिए दीवार फांदकर अंदर पहुंचे थे, क्योंकि स्कूल का गेट बंद था। रात करीब 11:30 बजे पार्टी शुरू हुई। केक काटने और संगीत बजाने के बीच खुशियां मनाई जा रही थीं। इस दौरान रोशन ठाकुर का अन्य युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया। शुरुआत में मामूली रहा विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और देखते ही देखते पांच युवकों ने मिलकर रोशन पर हमला कर दिया। पहले उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर ईंट और पत्थर से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए। गंभीर चोट लगने से रोशन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो अपचारी बालकों सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक अपचारी बालक समेत दो आरोपी अभी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। मौके से पुलिस ने शराब की बोतलें, बर्तन और अन्य सामान जब्त किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीएसपी तिवारी ने बताया कि यह घटना बेहद गंभीर है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...