ChhattisgarhRaftaar News Cg

जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर दी जान, डायरी में पिता को राशि देने की बात लिखी…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र स्थित जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में एक इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मोनालिसा नायक (30 वर्ष) निवासी कउंझर, ओडिशा के रूप में हुई है। वह वर्ष 2022-23 से जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में इंजीनियर पद पर कार्यरत थी। सोमवार को मोनालिसा ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाई। सूचना पर पुलिस शाम करीब 5 बजे पहुंची और जांच शुरू की। कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें उसने लिखा है कि कंपनी से मिलने वाली राशि उसके पिता को दे दी जाए। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि यह कोई सुसाइड नोट नहीं है, केवल एक डायरी एंट्री है। मोनालिसा की सहेलियों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 4-5 दिनों से उदास थी और उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। उसने हाल ही में ब्लड टेस्ट भी कराया था। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर... बेलतरा में जब्त रेत को ‘खपाने’ का खेल? तहसीलदार के नाम पर रेत उठाने का आरोप..नोटरीकर्मी पर जेसीबी से... मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में मोबाइल झपटमारी का खुलासा; आरोपी समेत 2 अपचारी बालक गिरफ्तार..पीछे स... बिलासपुर के अरपा नदी में तैरती मिली युवक की लाश; शव मिलने से मची सनसनी..अब तक नहीं हो सकी पहचान! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण; दूसरी शादी कर हुआ फरार..पुलिस से बचने छज्जे में छि... बिलासपुर में श्री राम श्रद्धा यात्रा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब; कोनी से बैमा तक गूंजा जय श्रीराम..श... कोटा में इमरजेंसी कॉल के बहाने राहगीर को रोका; मोबाइल झपटा और बाइक गिराकर भागे..पुलिस ने 6 झपटमारों ...