ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चरित्र शंका और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने की पति की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने आए दिन चरित्र शंका और मारपीट से परेशान होकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला दुर्गा बडाइक को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया तकिया भी जब्त कर लिया है। यह वारदात 7 सितंबर की रात चांपा के मंझली तालाब क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी संजय थवाईत ने चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका जीजा सोमराज बडाइक शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी दुर्गा पर चरित्र संदेह कर गाली-गलौज और मारपीट करता था। 7 सितंबर की शाम भी ऐसा ही हुआ। संजय ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन रात करीब 9 बजे दुर्गा ने फोन पर बताया कि पति फिर से मारपीट कर रहा है और उसने तंग आकर उसकी हत्या कर दी है। संजय जब मौके पर पहुंचा तो सोमराज बिस्तर पर अचेत पड़ा था। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर चांपा पुलिस ने जांच शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पूछताछ में दुर्गा बडाइक ने स्वीकार किया कि उसने बार-बार की मारपीट और चरित्र शंका से परेशान होकर अपने दोनों हाथों और तकिए की मदद से पति का गला दबा दिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...