ChhattisgarhRaftaar News Cg

लापता बुजुर्ग का जंगल में जला हुआ मिला शव, हत्या या आत्महत्या….

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। राजपुर खुटरापारा निवासी 65 वर्षीय मुद्रिका सोनी, जो शुक्रवार से लापता था, उसका शव सेमरसोत अभ्यारण्य के झालरिया गांव के जंगल में जला हुआ मिला है। इस घटना ने हत्या और आत्महत्या दोनों पर शक खड़ी कर दी है। जानकारी के अनुसार, पस्ता थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि झालरिया गांव के जंगल में एक संदिग्ध शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि शव पूरी तरह जला हुआ था। परिजनों को बुलाकर पहचान कराई गई, जिसमें शव की शिनाख्त लापता मुद्रिका सोनी के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुद्रिका सोनी लंबे समय से बीमारी और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। शुक्रवार को वे घर से अचानक बिना बताए निकल गए और वापस नहीं लौटे। गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने घर से निकलने के बाद राजपुर के पुराने बाजार से एक जेरीकैन खरीदा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के मानसिक तनाव और जेरीकैन की खरीद इस आशंका को बढ़ावा दे रही हैं। हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...