ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लड़की क्या लड़के भी नहीं है सुरक्षित, नाबालिक लड़के के साथ अननैचुरल सेक्स कर गला घोट उतरा मौत के घाट.. दो आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)  लड़कों में हवस इस कदर है कि अब लड़कियां क्या लड़के तक सुरक्षित नहीं है। यहां तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में गणेश देखने गए एक नाबालिग से अननैचुरल सेक्स कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद लाश को झाड़ियों के बीच कीचड़ में छिपा दिया गया। दरअसल, 14 साल का लड़का गणेश देखने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। नाबालिग के पिता ने 26 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उनका बेटा रात 10 बजे गणेश प्रतिमाए देखने घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं आया। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। फिर 11 दिन के बाद आसपास के लोगों ने झाड़ियों के बीच लाश देखी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाये। रिपोर्ट में सामने आया की नाबालिग के साथ अननैचुरल सेक्स और गला घोंटकर हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग को आखिरी बार विजय धीरज के साथ गणेश देखने जाते हुए देखा गया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी सहित 3 को गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबुल किया और बताया की वो अननैचुरल सेक्स वाली बात सबको बताने वाला था। इस वजह से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज जेल दाखिल कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...