ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब पार्टी के बहाने उपसरपंच की हत्या, सरपंच पति समेत 8 आरोपी गिरफ्तार…..

सक्ती: (प्रांशु क्षत्रिय) करही गांव के उपसरपंच महेंद्र बघेल की गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल गया है। 6 सितंबर की रात से लापता उपसरपंच की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। पुलिस ने सरपंच पति समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल शव की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र बघेल 6 सितंबर की रात करीब 10 बजे से घर से लापता थे। परिजनों की शिकायत पर बिर्रा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उपसरपंच को शराब पार्टी के नाम पर स्कूल परिसर बुलाया था। शराब पीने के दौरान विवाद हुआ और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव और बाइक को नदी में फेंक दिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर नदी से उपसरपंच की बाइक बरामद कर ली है, जबकि शव की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...