ChhattisgarhRaftaar News Cg

केमिकल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर…..

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह भिलाई में शंकर नगर के पास दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गौतम नगर खुर्सीपार निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र अपने दोस्त के साथ बाइक से खुर्सीपार से छावनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान शंकर नगर के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी टैंकर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...