ChhattisgarhRaftaar News Cg

सोन नदी में युवक की डूबकर मौत, गणेश विसर्जन के बाद नहाने गया था…..

गौरेला-पेंड्रा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में सोन नदी लखनघाट में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपेश प्रजापति (21 वर्ष), निवासी ग्राम परासी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दीपेश गणेश विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। विसर्जन के बाद वह नदी में नहाने उतरा, तभी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मौके पर मौजूद लोग उसे बचा नहीं सके। इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि प्रशासन द्वारा पहले से ही नदी में नहाने और गहरे पानी में जाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके लापरवाही के चलते हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...