ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एम्स से फरार हत्या का आरोपी कैदी गिरफ्तार, संयुक्त अभियान में मिली बड़ी सफलता……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते, जो इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में भर्ती था, शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। फरारी की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। त्वरित कार्रवाई करते हुए कैदी करण पोर्ते को एक ट्रेन से पकड़ लिया गया। इस अभियान में आईजी आरपीएफ मुन्नवर खुर्शीद, एसएसपी रायपुर लाल उमेद सिंह, एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल, एसपी जीआरपी श्वेता सिन्हा और रायपुर पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश सोरी सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। रायपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी गई थी। जीआरपी और आरपीएफ की सक्रियता से ही यह सफलता मिली। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे फरारी के कारणों और परिस्थितियों की पूछताछ की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...