ChhattisgarhRaftaar News Cg

पुलिस की बड़ी कामयाबी, 70 लाख के 303 गुम मोबाइल बरामद, विशेष टीम को एसपी ने किया सम्मानित…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में गुमशुदा मोबाइल की तलाश में दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष अभियान के तहत पुलिस की विशेष टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर समेत छह शहरों से 303 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपए आंकी गई है। मोबाइल गुमने की लगातार दर्ज हो रही शिकायतों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने अथक प्रयास कर मोबाइल फोन खोजकर एसीसीयू कार्यालय में जमा कराया, जिसके बाद उन्हें संबंधित प्रार्थियों को सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा विशेष टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों में आरक्षक मोहम्मद फारुख खान, वसीम खान, नारायण ठाकुर, जीत यादव, विश्वजीत सिंह, भागवत प्रसाद और दिनेश विश्वकर्मा शामिल हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...