BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: जिला अस्पताल के कर्मचारी की मिली लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप…मोपका चौकी पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना मोपका के कुटीपारा एनीकट के पास हुई, जहां इमली के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति की लाश पाई गई।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तोमन सिंह के रूप में हुई है, जो देवरी खुर्द के निवासी थे। तोमन सिंह जो बिलासपुर जिला अस्पताल में शासकीय कर्मचारी थे, कल दोपहर 12 बजे अपने घर से निकले थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे उन्हें देर रात इमली के पेड़ के पास बैठे हुए देखे थे। जिसके बाद सुबह उनकी लाश देखी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची मोपका चौकी पुलिस के प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के मुँह से झाग निकलता हुआ देखा गया है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत जहर पीने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि इस बारे में सटीक जानकारी पी.एम. रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...