BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

MBBS स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, बैक एग्जाम से पहले उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के आने तक रूम सील……

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा मेडिकल कॉलेज से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम हिमांशु कश्यप (21 वर्ष), निवासी बिलासपुर बताया जा रहा है। वह कोरबा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के रूम नंबर A/13 में अपने साथी पुष्पराज के साथ रहता था। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर 11 से 2 बजे तक फार्माकोलॉजी का एग्जाम था। लेकिन हिमांशु परीक्षा देने नहीं पहुंचा। इसके बजाय उसने पास की दुकान से रस्सी खरीदी, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। जब वह परीक्षा हॉल में नहीं पहुंचा तो दोस्तों और कॉलेज प्रबंधन ने खोजबीन शुरू की। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर लोहे के एंगल से लटका उसका शव मिला। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। परिजनों के आने के बाद ही शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतक के बारे में बताया गया कि वह पिछले एक साल से पढ़ाई में बैकलॉग्स से जूझ रहा था और तनाव में रहता था। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हिमांशु अब तक तीन पेपर दे चुका था, रविवार को चौथा पेपर होना था। इस घटना के बाद हॉस्टल में रह रहे करीब 150 छात्रों के बीच शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...