ChhattisgarhRaftaar News Cg

ट्रक मालिक का आत्महत्या मामले में नया मोड़..पत्नी और पारिवारिक कलह से था परेशान, वीडियो वायरल…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आमगांव खुली खदान में ट्रक मालिक की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जांजगीर-चांपा निवासी मनोज जाट ने कुछ दिन पहले अपनी ही ट्रक की डाला बॉडी पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी थी। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी को आत्महत्या की वजह माना जा रहा था, लेकिन अब एक वीडियो सामने आने के बाद घटना की दिशा बदल गई है। वायरल वीडियो में मनोज जाट रोते हुए नजर आ रहा है। वह इसमें अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने की बात करते हुए बेहद दुखी दिखाई दे रहा है। वीडियो से साफ झलक रहा है कि वह पारिवारिक कलह और पत्नी के संबंधों को लेकर गहरे मानसिक तनाव में था। अनुमान है कि इसी कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। इस घटना के बाद एसईसीएल खदान परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि ट्रक मालिक ने खदान के अंदर ही फांसी लगाई। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो को अहम साक्ष्य मानकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...