BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मां महामाया नगरी का कृष्ण अर्जुनी तालाब जहरीला, लोगों में आक्रोश, नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मां महामाया नगरी रतनपुर का ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व रखने वाला कृष्ण अर्जुनी तालाब प्रशासनिक लापरवाही का शिकार हो गया है। कभी धार्मिक कार्यों और निस्तारी उपयोग के लिए प्रसिद्ध यह तालाब अब जहरीले और बदबूदार पानी से भर चुका है। हालात ऐसे हैं कि यहां पूजा-पाठ और क्रियाकर्म तक करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए अब महामाया ट्रस्ट से पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इससे आस्था और सुविधा, दोनों पर गहरा आघात पहुंचा है। इस मामले पर संगठन आजाद मंच ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा जन आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि जनता जहरीले पानी और बदबू से परेशान है, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष मुंबई और गुजरात की सैर-सपाटे में व्यस्त हैं। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से तुरंत तालाब की सफाई और जहरीले पानी से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो शहरवासियों को साथ लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कृष्ण अर्जुनी तालाब सिर्फ जलस्रोत नहीं बल्कि धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक धरोहर है। ऐसे में इसे बचाने के लिए ठोस पहल बेहद जरूरी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...