BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

KORBA: पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख बौखलाए पति ने युवक का काटा कान, हाथ मिलाकर गले मिलते साथ दिया घटना को अंजाम, जुर्म दर्ज, पढ़िए पूरी खबर….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा में मंगलवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जिसमें एक युवक ने दूसरे युवक का कान काट लिया। घायल युवक राजेंद्र कुमार पटेल मानिकपुर बस्ती का निवासी है और घटना के बाद लहूलुहान हालत में सीधे सिविल लाइन थाना पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र पटेल एक महिला को बाइक में लेकर कहीं छोड़ने जा रहा था। महिला के पति बालको निवासी गजेंद्र तिवारी ने दोनों को देख लिया और आग बबूला हो गया। रामपुर आईटीआई चौक के पास गजेंद्र ने पहले राजेंद्र से हाथ मिलाया और उसका नाम पूछा। इसके बाद गजेंद्र ने अचानक राजेंद्र को गले लगाया और उसके दाएं कान को दांत से काटकर मांस निकाल दिया।

राजेंद्र पटेल को यह सब समझ नहीं आया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। गजेंद्र तिवारी मौके से फरार हो गया। राजेंद्र पटेल ने बताया कि एक महिला के माध्यम से गजेंद्र की पत्नी से संपर्क हुआ था और निहारिका क्षेत्र में छोड़ने के लिए कहा गया था। सिविल लाइन पुलिस ने गजेंद्र तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...