BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सकरी थाना क्षेत्र में कार पेड़ से टकराई, कार सवार महिला की मौत, तीन लोग घायल….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के भरनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भरनी बटालियन के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार नित्या तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश तिवारी, उनकी बहू और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक लोरमी से लौटते समय यह दुर्घटना हुई। कार चालक सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....