BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मामूली विवाद में युवक की हत्या, कोनी पुलिस ने आरोपी को 2 घंटे में दबोचा….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने बांस के डंडे से हमला कर दूसरे की हत्या कर दी। कोनी पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम निरतु की है। यहाँ नीम पेड़ के पास सीसी रोड पर कोमल खैरवार मृत अवस्था में पाया गया। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। जानकारी मिलने पर एफएसएल टीम और कोनी पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पुत्री से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि गांव का ही भरत उर्फ छोटू इस वारदात के पीछे है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। भरत ने बताया कि 3 सितंबर की रात करीब 8 बजे उसने मृतक के साथ गाली-गलौज को लेकर हाथापाई की और फिर बांस के डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। कोनी पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...