ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमीन विवाद में बेटे ने की टांगी से गला काटकर पिता की हत्या, दोस्त संग गिरफ्तार……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की टांगी से गला काटकर हत्या कर दी। इस वारदात में बेटे का दोस्त भी शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कठरापाली निवासी नत्थुराम चौहान (62 वर्ष) का शव मंगलवार सुबह उनके घर की बाड़ी में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के गले पर गहरे घाव थे। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद धरमजयगढ़ SDOP, घरघोड़ा थाना प्रभारी, पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। जांच में हत्या की आशंका गहराने पर पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। इसी दौरान संदेह मृतक के बेटे मालिकराम चौहान पर गया। कड़ी पूछताछ में मालिकराम ने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त सजन अगरिया के साथ मिलकर पिता की हत्या की है। आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि वह पिता की जमीन बेचना चाहता था, लेकिन पिता इसके लिए राजी नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। नाराज होकर मालिकराम ने सजन के साथ हत्या की साजिश रच डाली। रात को सजन अगरिया ने नत्थुराम को घर से बाहर बुलाया और उसी दौरान मालिकराम ने टांगी से गले पर वार कर दिया। घटना के बाद आरोपियों ने वारदात को छिपाने के लिए बोरवेल पंप का तार काटा और टांगी व तार को खेत में फेंक दिया, ताकि यह चोरी की कोशिश लगे। लेकिन डॉग स्क्वॉड की मदद से राज़ खुल गया। डॉग रूबी सीधे जाकर सजन अगरिया तक पहुंचा और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...