BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: पुलिस ने तेवर ग्रुप के मुख्य बदमाश को धारदार हथियार सहित किया गिरफ्तार, पांच आपराधिक मामलों में है आरोपी……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले क्षेत्र में सक्रिय गुंडा तत्वों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश एवं तेवर ग्रुप के मुख्य सदस्य नरेन्द्र गेंदले उर्फ बबलू (26), निवासी ग्राम भथरी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली को धारदार स्टील का चापड़ लिए हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त 2025 को थाना तखतपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोढे चौराहा के पास फरार आरोपी हाथ में धारदार हथियार लेकर घूम रहा है और लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से धारदार चापड़ बरामद हुआ। आरोपी दो माह पूर्व देवांगन होटल में मारपीट मामले (अपराध क्रमांक 312/2025, धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS) में फरार था। पुलिस ने उसे धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया और पूर्व प्रकरण में भी कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। हिस्ट्रीशीटर नरेन्द्र गेंदले के खिलाफ तखतपुर थाने में पहले से ही पांच गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास, पॉक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के क्रमांक इस प्रकार हैं —

1. 468/2021 धारा 294, 323, 506, 307, 34

2. 333/2024 धारा 296, 115(2), 351(2), 1183(5)

3. 700/2024 धारा 126, 351(2), 78, 3(5) BNS, 12 पॉक्सो एक्ट

4. 312/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS

5. 446/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में तखतपुर पुलिस द्वारा बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...