BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; देह व्यापार की आशंका, स्पा सेंटर में पुलिस रेड, 6 युवतियां हिरासत में…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई रेड में पुलिस ने मौके से छह युवतियों को हिरासत में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले हैं, जिसके चलते यह आशंका जताई जा रही है कि स्पा सेंटर की आड़ में अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ कर रही है और उनके यहां काम करने के मकसद की जानकारी जुटा रही है। स्पा संचालक और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छापे के दौरान पूरे घटनाक्रम को रिकार्ड किया गया है ताकि आगे की कार्रवाई में मदद मिल सके। प्रशिक्षु आईपीएस गगन कुमार ने कहा कि छापा मुखबिर की सूचना पर मारा गया है और फिलहाल जांच प्रारंभिक चरण में है। उन्होंने बताया कि सभी तथ्यों और प्रमाणों को इकट्ठा करने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर जांच में कोई कानूनी उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...